दोस्तों, जिस प्रकार सौर मंडल में पृथ्वी के पास अपना प्राकृतिक उपग्रह चाँद (Moon) है, उसी प्रकार सौर मंडल में मौजूद कुछ ग्रहों को छोड़कर सभी ग्रहों के पास अपने-अपने प्राकृतिक उपग्रह हैं. आईये जानते हैं प्राकृतिक उपग्रह क्या होता है और किस ग्रह के पास कितने प्राकृतिक उपग्रह हैं.
प्राकृतिक उपग्रह (Natural Satellite) या चाँद (Moon)
दोस्तों उपग्रह दो प्रकार के होते हैं:
- प्राकृतिक उपग्रह
- कृत्रिम उपग्रह
प्राकृतिक उपग्रह: अलग अलग आकृति और माप का ठोस वस्तु जो सौर मंडल में मौजूद ग्रहों के ऑर्बिट में ग्रहों की परिक्रमा करते हैं उन्हें प्राकृतिक उपग्रह या चाँद कहा जाता है ,जैसे चन्द्रमा जो एकमात्र पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है. इनमें से कुछ के पास अपना वायुमंडल भी मौजूद है.
![]() |
Image by WikiImages from Pixabay |
किस ग्रह के पास कितने उपग्रह हैं?
दोस्तों सौर मंडल में सभी ग्रहों को मिलाकर 210 से भी ज्यादा प्राकृतिक उपग्रह मौजूद हैं, जिसमे सबसे बड़ा उपग्रह Ganymede (गैनिमीड) है, जो बृहस्पति (Jupiter) की परिक्रमा करता है. आईये अब जानते हैं प्रत्येक ग्रह के पास कितने उपग्रह मौजूद है.
- Earth (पृथ्वी ): पृथ्वी के पास एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा (Moon) है, जो सौर मंडल में मौजूद उपग्रहों में पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है. जिसकी दुरी पृथ्वी से 385,000 किलोमीटर है.
- Saturn (शनि): दोस्तों सौर मंडल में सबसे ज्यादा उपग्रह शनि के पास है. इसके पास टोटल 82 उपग्रह मौजूद हैं. जिसमे Titan (टाइटन) शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है और यह गैनिमीड के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है. इन सभी उपग्रहों में 53 उपग्रहों के खोज की पुष्टि और नामकरण किया जा चूका है, वहीँ नए 29 उपग्रहों की पुष्टि और नामकरण किया जाना बाकि है.
- Jupiter (बृहस्पति): इसके पास अपने 79 उपग्रह मौजूद है, जिसमे गैनिमीड इस ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है. शनि ग्रह की तरह इसके 53 उपग्रहों के खोज की पुष्टि और नामकरण किया जा चूका है, वहीँ नए 26 उपग्रहों की पुष्टि और नामकरण किया जाना बाकि है.
- Uranus (अरुण ग्रह): अरुण ग्रह के पास अपने 27 उपग्रह मौजूद हैं, जिसमे Oberon और Titania इस ग्रह के सबसे बड़े उपग्रहों में से एक हैं.
- Neptune (नेपच्यून): नेपच्यून के पास अपने 14 उपग्रह मौजुद हैं, जिसमे Triton इस ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है, यह इस ग्रह पे खोजा जाने वाला पहला उपग्रह भी है.
- Pluto (प्लूटो): प्लूटो के पास अपने 5 उपग्रह हैं, जिसमे Charon प्लूटो का सबसे बड़ा उपग्रह है.
- Mars (मंगल ग्रह): मंगल ग्रह के पास Deimos और Phobos नामक 2 उपग्रह हैं, जिसमे Phobos बड़ा उपग्रह है.
- Haumea (होमिया): इस ग्रह के पास Namaka और Hi’iaka नामक 2 उपग्रह हैं, जिसमे Hi’iaka बड़ा उपग्रह है.
- Eris (ऍरिस): इस ग्रह के पास Dysnomia नामक 1 उपग्रह मौजूद है.
- Makemake (मेक्मेक): इस ग्रह के पास भी अपना 1 उपग्रह मौजूद है, जिसका पुष्टि और नामकरण किया जाना बाकि है. इसे फिलहाल S/2015 (136472) 1 के नाम से जाना जाता है.
सौर मंडल में प्लूटो, ऍरिस, होमिया, मेक्मेक, सीरीस ग्रहों को बौने ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है, जिसमे प्लूटो सबसे बड़ा और सीरीस सबसे छोटा बौना ग्रह है.
क्या होता है बौना ग्रह?
बौने ग्रह वो ग्रह हैं जो अन्य ग्रहों की तरह सूर्य की ही परिक्रमा करते हैं, पर उनके छोटे आकार के कारण उन्हें मुख्य ग्रहों से अलग श्रेणी में रखा जाता है.
दोस्तों, अगर ये जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें ।
धन्यवाद्
ये हैं सौर मंडल के 10 सबसे बड़े चाँद, जानें पृथ्वी के चन्द्रमा का स्थान क्या है?
1 Comments
Enlightening...After reading this article I came to know a lot about satellite...thanku for this😊
ReplyDeleteअगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो कृपया यहाँ कमेंट जरूर करें